PM Kisan 22nd Installment Date Out 2026: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत मानी जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद से किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब आएगी।
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है कि सरकार जल्द ही 22वीं किस्त जारी कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के 13 मार्च के कार्यक्रम के दौरान इस किस्त को जारी करने की घोषणा भी हो सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी e-KYC और बैंक डिटेल्स जरूर अपडेट रखें ताकि किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके।
PM Kisan 22nd Installment Date Out 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan 22nd Installment Date Out 2026 |
| योजना | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| राशि | ₹2000 |
| लाभार्थी | लगभग 9 करोड़ किसान |
| पेमेंट मोड | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| पिछली किस्त | 21वीं किस्त – 19 नवंबर 2025 |
| संभावित तारीख | मार्च 2026 (संभावित) |
| स्टेटस चेक मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 22nd Installment Date Out 2026
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 21 किस्तें किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी हैं और अब सभी की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जल्द ही किसानों के खातों में अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में यह राशि जारी की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक 13 मार्च को प्रधानमंत्री का असम के कोकराझार में कार्यक्रम प्रस्तावित है और इसी दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो देश के लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह पैसा डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है, जिससे लाभार्थी को बिना किसी बिचौलिये के सीधे सहायता मिलती है।
22वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे
कई किसानों के मन में यह सवाल भी है कि क्या 22वीं किस्त में 4,000 रुपये मिलेंगे। दरअसल कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है कि जिन किसानों की पिछली किस्त किसी कारण से रुक गई थी और बाद में उनकी e-KYC या दस्तावेज अपडेट हो जाते हैं, तो सरकार एक साथ दो किस्तों का भुगतान कर सकती है। ऐसी स्थिति में लाभार्थी किसान के खाते में 4,000 रुपये तक की राशि भी आ सकती है। हालांकि सामान्य रूप से हर किस्त में 2,000 रुपये ही ट्रांसफर किए जाते हैं।
22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पहले ही पूरे करने चाहिए। सबसे पहले लाभार्थी का e-KYC पूरा होना जरूरी है, क्योंकि सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं किया है, उनकी किस्त रुक सकती है। इसके अलावा बैंक खाते में DBT एक्टिव होना भी जरूरी है, ताकि सरकार द्वारा भेजी गई राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
पीएम किसान 22वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- लाभार्थी किसान भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होना आवश्यक है।
- किसान परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और किसी संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
- जिन किसानों या उनके परिवार के किसी सदस्य ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।
- कॉर्पोरेट खेती करने वाले, बड़े भूमिधारी या संस्थागत किसान इस योजना के पात्र नहीं माने जाते हैं।
- लाभार्थी के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी सुविधा उपलब्ध हो ताकि पैसा सीधे ट्रांसफर हो सके।
- आधार कार्ड, बैंक खाता और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारी सही और आपस में मैच होना जरूरी है।
- योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा आने वाली किस्तों का भुगतान रोका जा सकता है।
PM Kisan 22th Installment Status Check कैसे करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसकी जानकारी ऑनलाइन आसानी से देखना संभव है। सबसे पहले किसान को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देने वाले Know Your Status या Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलता है जहां रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है। सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भरना है और Get OTP पर क्लिक करना है। मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करना है और सबमिट करना है। इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगती है, जिसमें यह भी पता चलता है कि किस्त भेजी गई है या अभी प्रक्रिया में है।
22वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद भी आपके बैंक खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, तो सबसे पहले अपनी जानकारी की जांच करना जरूरी है। कई बार e-KYC अधूरा होने, बैंक खाता आधार से लिंक न होने या गलत दस्तावेज होने की वजह से भुगतान रुक जाता है। ऐसे में किसान को अपने नजदीकी CSC सेंटर या बैंक शाखा में जाकर e-KYC और बैंक डिटेल्स अपडेट करवाना चाहिए।
इसके अलावा लाभार्थी अपने गांव के कृषि विभाग या पंचायत स्तर पर भी जानकारी अपडेट करवा सकता है। अगर सभी जानकारी सही होने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। पीएम किसान योजना के लिए टोल फ्री नंबर 155261, 1800-11-5526, अतिरिक्त हेल्पलाइन 011-23381092 और किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर कॉल करना है। यहां अपनी समस्या बताकर समाधान प्राप्त करना संभव है।