Maiya Samman Yojana 18th Installment Out: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हाल ही में 17वीं किस्त का भुगतान सफलतापूर्वक पूरा किया गया था, जिसके बाद अब राज्य सरकार की ओर से जनवरी महीने की 18वीं किस्त का भुगतान शुरू कर दिया गया है।
कई जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि DBT के माध्यम से भेजी जा रही है। जैसे-जैसे भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, बाकी पात्र लाभार्थी महिलाओं को भी यह राशि मिलती जाएगी। जिन महिलाओं ने योजना में आवेदन किया हुआ है और जिनका बैंक खाता आधार और DBT से जुड़ा हुआ है, उनके खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो अब घर बैठे अपनी 18वीं किस्त का स्टेटस चेक करना है और जानना है कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।
Maiya Samman Yojana 18th Installment Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 18th Installment Out |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 18वीं किस्त |
| सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
| भुगतान का माध्यम | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| लाभार्थी | झारखंड की पात्र महिलाएं |
| लाभार्थियों की संख्या | लाखों महिलाएं |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 18th Installment Out
झारखंड सरकार की ओर से मईया सम्मान योजना के तहत 18वीं किस्त की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची जिले की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी महीने की सम्मान राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। इस चरण में 3,87,174 महिलाओं को ₹2500 की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपए भेजे गए हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि योजना से जुड़ी सभी पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। इसी वजह से भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। जिन महिलाओं का आधार, बैंक खाता और DBT सत्यापन पूरा है, उन्हें सबसे पहले भुगतान मिल रहा है।
जिला प्रशासन ने यह भी बताया है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। कई प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है और बाकी लाभार्थियों को भी जल्द ही भुगतान मिल जाएगा। अगर किसी महिला को अभी तक पैसा नहीं मिला है तो वह अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती है।
Maiya Samman Yojana 18th Installment List
मईया सम्मान योजना 18वीं किस्त का पैसा जिले के किस क्षेत्र की कितनी महिलाओं को मिल रहा है, इसका विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते हैं –
| क्षेत्र / प्रखंड | लाभार्थी महिलाओं की संख्या |
|---|---|
| अनगड़ा | 16,607 |
| अरगोड़ा (शहरी) | 12,956 |
| बड़गाई (शहरी) | 9,495 |
| बेड़ो | 20,496 |
| बुंडू | 8,438 |
| बुंडू नगर पंचायत | 3,487 |
| बुढ़मू | 17,737 |
| चान्हो | 19,673 |
| हेहल (शहरी) | 15,191 |
| ईटकी | 10,301 |
| कांके | 31,443 |
| कांके (शहरी) | 1,309 |
| खलारी | 9,529 |
| लापुंग | 11,301 |
| मांडर | 22,984 |
| नगड़ी | 17,747 |
| नगड़ी (शहरी) | 8,058 |
| नामकुम | 17,777 |
| नामकुम (शहरी) | 9,389 |
| ओरमांझी | 18,092 |
| राहे | 9,519 |
| रातू | 18,476 |
| सिल्ली | 21,045 |
| सोनाहातू | 13,018 |
| तमाड़ | 18,420 |
| सदर (शहरी) | 24,686 |
18वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
राज्य सरकार ने इस बार कुछ विशेष लाभार्थी महिलाओं को दो किस्तों की राशि एक साथ देने का निर्णय लिया है। जिन महिलाओं को किसी कारण से पिछली किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें 18वीं किस्त के साथ पिछली बकाया किस्त भी दी जाएगी। ऐसे लाभार्थियों को एक साथ ₹5000 तक की राशि मिल सकती है। वहीं जिन महिलाओं को पहले की सभी किस्तें समय पर मिल चुकी हैं, उन्हें सामान्य रूप से ₹2500 की राशि ही प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana 18th Installment के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और योजना की पात्रता सूची में उसका नाम दर्ज होना जरूरी है।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी योजना का लाभ मिल सकता है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
- परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, हालांकि ट्रैक्टर को इस नियम से बाहर रखा गया है।
- महिला के नाम से बैंक खाता होना जरूरी है ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि भुगतान प्रक्रिया में कोई समस्या न आए।
Maiya Samman Yojana 18th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले लाभार्थी महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर दिखाई देने वाले Login विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- अब आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है और Login करना है।
- लॉगिन होने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- अब स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Note :- अगर आपके खाते में 18वीं किस्त की राशि ट्रांसफर हो जाती है तो बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त हो सकता है। कई बार नेटवर्क या बैंक सर्वर की वजह से मैसेज देर से भी आता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। यदि SMS प्राप्त नहीं हुआ है तो पासबुक अपडेट करना है या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर भुगतान की जानकारी चेक करना है। इसके अलावा यदि आप PhonePe, Google Pay, Paytm या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो वहां से भी अपने बैंक खाते की एंट्री देखकर किस्त की जानकारी पता करना है।